Rajasthan by-election: देवली-उनियारा विधानसभा सीट से इस नेता को उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंका सकती है कांग्रेस

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब आगामी समय में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। पांच विधायकों के सांसद बनने से ये सीटें खाली हुई हैं। उन्हीं में से एक सचिन पायलट के गढ़ टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट भी है।

यह सीट यहां से विधायक रहे हरीश मीणा के सांसद बन गए हैं। इस सीट के लिए कांग्रेस अब किसे टिकट देगी ये देखने वाली बात होगी। इस सीट के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक राम नारायण मीणा भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नजदीक माने जाने वाले धीरज गुर्जर दावेदारों में शामिल हैं।

टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से एक चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है। खबरों की मानें तो कांग्रेस यहां से प्रह्लाद गुंजल को उम्मीदवार बना कर सभी को चौंका सकती है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए गुंजल को लोकसभा चुनाव में कोटा संसदीय सीट पर ओम बिरला से हार मिली थी।

PC: newsclick 
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें