Rajasthan Budget: दिया कुमारी ने खोला साैगातों का पिटारा, कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं

जयपुर। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा सालाना बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में दिया कुमारी ने गई वर्गों को साैगातें दी हैं।

Rajasthan Budget:  दिया कुमारी ने खोला साैगातों का पिटारा, कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं

जयपुर। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा सालाना बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में दिया कुमारी ने गई वर्गों को साैगातें दी हैं। उन्होंने इस बजट में कई घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज बजट में परीक्षाओं के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी का ऐलान किया।

स्कूली बच्चों को खेल किट और जादुई पिटारे के लिए सरकार 323 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया है। दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में कर्ज की सीमा को बढ़ा दिया है। उन्होंने इसे 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख किए जाने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति का भी ऐलान किया है। दिया कुमारी ने नई जल नीति लाने की भी बजट भाषण में घोषणा की है।

इससेकरीब 6500 गांवों को फायदा मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार द्वारा 1800 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें और ब्रिज बनाने का ऐलान भी उन्होंने बजट में किया है। दिया कुमारी ने इस दौरान ऐलान किया कि सरकार 30 हजार युवाओं को 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देगी। 

PC: patrika