Rajasthan: टी.टी को चुनावों से पहले मंत्री बना फंसी भाजपा, कांग्रेस को बैठे बिठाए मिल गया मुद्दा

मुख्यमंत्री भजनलाल के मंत्रिमंडल का लंबे इंतजार के बाद तो विस्तार हुआ और उसके साथ ही करणपुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बना दिया गया

Rajasthan: टी.टी को चुनावों से पहले मंत्री बना फंसी भाजपा, कांग्रेस को बैठे बिठाए मिल गया मुद्दा

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल के मंत्रिमंडल का लंबे इंतजार के बाद तो विस्तार हुआ और उसके साथ ही करणपुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बना दिया गया। ऐसे में ये बात चर्चा का विषय बनी हुई है। इधर टीटी के मंत्री बनने के बाद विपक्ष भी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है।

इधर करणपुर विधानसभा में मंगलवार को एक जनसभा के दौरान कांग्रेस के पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें डोटासरा बीजेपी पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि बीजेपी के मंत्रियों के पास कोई विभाग नहीं है। इनको तो केवल एक विभाग दे रखा है टीटी बचाओ विभाग। इस दौरान लोगों ने सुनकर जमकर ठहाके लगाएं।

बता दें की सुरेंद्र पाल सिंह को मंत्री बनाए जाने के बाद से कांग्रेस बीजेपी को लगातार घेर रही है। डोटासरा ने जनसभा में ही एक बार फिर से भाजपा को घेरा। इस बीच उन्होंने बीजेपी पर अपनी देहाती भाषा में तंज कसा।

pc- india tv hindi

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।