Rajasthan: BJP नेता राजेंद्र राठौड़ का सचिन पर बड़ा आरोप, कुर्सी के लिए कर रहे हैं पायलट संघर्ष

उन्होंने कहा की निशाना गहलोत के ऊपर है और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कंधा यूज कर रहे हैं

Rajasthan: BJP नेता राजेंद्र राठौड़ का सचिन पर बड़ा आरोप, कुर्सी के लिए कर रहे हैं पायलट संघर्ष

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने एक बार फिर से सचिन पायलट को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा सचिन पायलट का कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना का काम चल रहा है। निशाना गहलोत के ऊपर है और कंधा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर है। यह सिर्फ कुर्सी का संघर्ष है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सचिन पायलट 19 महीने डिप्टी सीएम रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने इस दौरान पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ कोई मांग नदहीं उठाई। तथ्य हैं, तो उनकों तब ही बोलना चाहिए था। हमने तो हाथ नहीं जोड़े थे। उनका कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना चल रहा है। 

उन्होंने कहा की निशाना गहलोत के ऊपर है और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कंधा यूज कर रहे हैं। उन्होंने जो संघर्ष यात्रा निकाली है नौजवानों के साथ जो वादे किए थे कि पीछे नहीं हटूंगा, उसके बाद भी वह दिल्ली में आला कमान के सामने चले गए। यह किस्सा और संघर्ष कुर्सी का है।

PC- TV9 BHARATVARSH