Rajasthan: ERCP को लेकर भाजपा का बड़ा दावा, राजेंद्र राठौड़ का बयान सुकनर हर कोई रह जाएगा....

राजस्थान में होने जा रहे विधानासभा चुनावों को लेकर अब राजनीतिक पार्टियां मैदान में है,

Rajasthan: ERCP को लेकर भाजपा का बड़ा दावा, राजेंद्र राठौड़ का बयान सुकनर हर कोई रह जाएगा....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने जा रहे विधानासभा चुनावों को लेकर अब राजनीतिक पार्टियां मैदान में है, भाजपा की बड़ी बड़ी सभाओं के बाद कांग्रेस ने भी पार्टी अध्यक्ष खरगे की सभा करवादी और मुद्दा रहा ईआरसीपी। इस मुद्दे पर खरगे ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा।   

बता दें की कांग्रेस ने बारां से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की और चुनावी अभियानी की शुरुआत में कांग्रेस ने ईआरसीपी को मुद्दा बनाकर की है। मुद्दे पर भाजपा को घेरा तो भाजपा ने भी इसका जवाब दिया है। बता दें की नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जयपुर में पीसी कर कांग्रेस पर निशाना साधा।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा- कांग्रेस ईआरसीपी का झुंझुना पकड़ाकर जनता को गुमराह कर रही हैं। हमारी सरकार बनने पर हम ईआरसीपी प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। साथ ही कहा कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले सरकार भाजपा की बनेेगी। 

PC- tv9 bharatvarsh