Rajasthan: स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह के बयान को लेकर भाजपा उम्मीदवार रेवंत राम डांगा ने कही बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। भाजना नेताओं ने सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।

Rajasthan: स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह के बयान को लेकर भाजपा उम्मीदवार रेवंत राम डांगा ने कही बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। भाजना नेताओं ने सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भजनलाल सरकार में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह द्वारा खींवसर में दिए गए बयान को लेकर अब भाजपा उम्मदवार रेवंत राम डांगा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों द्वारा नेताओं के बयान पर सवाल पूछने पर रेवंत राम डांगा ने कहा कि बयानबाजी कुछ नहीं होती, जनता सब कुछ है।  मैं कुछ भी बयानबाजी करूं उससे क्या। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि नेता अपने स्वार्थ में बयानबाजी करते रहते हैं। 

खबरों के अनुसार, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने बयान दिया था कि खींवसर सीट भाजपा के के हारने पर अपनी मूंछ मुड़वा लूंगा। इस पर भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि मैंने तो ऐसा सुना नहीं है।  आपको बता दें कि सात सीटों के लिए आज उपचुनाव होने के बाद 23 नवम्बर को परिणाम आएगा।

PC: npg.news
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें