Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत का बड़ा बयान, SI भर्ती परीक्षा में अभी बड़ी मछलियों के नाम आना बाकी

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत का बड़ा बयान, SI भर्ती परीक्षा में अभी बड़ी मछलियों के नाम आना बाकी

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत का बड़ा बयान, SI भर्ती परीक्षा में अभी बड़ी मछलियों के नाम आना बाकी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की सबसे चर्चित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा इन दिनों चर्चा में है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बड़ा बयान दिया है। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि न्यायालय ने भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है, लेकिन अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। जांच एसओजी कर रही है और उसे पूरी होने देना चाहिए। शेखावत ने साफ कहा यह सिर्फ शुरुआत है, अभी बड़ी मछलियों के नाम आना बाकी हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि बीजेपी का स्पष्ट संकल्प है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कोर्ट ने आदेश में यहां तक कहा कि आरपीएससी के सदस्य भी इसमें शामिल हैं। इस पर शेखावत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ये तो छोटी मछलियां हैं, बड़ी मछलियां अभी सामने आनी बाकी हैं। 

खबरों की माने तो इसके साथ ही शेखावत ने कांग्रेस और विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि न्यायालय का निर्णय सरकार की जांच रिपोर्ट के आधार पर आया है और इसका सम्मान करना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों की आदत है कि हर बात में राजनीतिक लाभ तलाशते हैं। बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर शेखावत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की किताब जेब में रखते हुए संविधान का मखौल उड़ा रहे हैं। 

PC- aaj tak