Rajasthan: भजनलाल सरकार छात्रों के लिए जा रही है ये योजना, 10वीं पास को मिलेगी फ्री कोचिंग की सुविधा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेश के लोगों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने छात्रों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। खबरों के अनुसार, भजनलाल सरकर अब एक नई योजना लाने जा रही है। इस योजना के तहत सरकार प्रदेश के एक हजार होनहार छात्रों को मुफ्त जेईई और नीट कोचिंग की सुविधा देगी। 

खबरों के अनुसार, राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ये सुविधा दी जाएगी। प्रदेश सरकार की इस योजना योजना का लाभ विशेष रूप से उन छात्रों को मिलेगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन पढ़ाई में अत्यंत प्रतिभाशाली हैं।

भजनलाल सरकार की ओर से इस योजना के तहत प्रत्येक छात्र पर प्रतिवर्ष दो लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। देशभर में पहली बार किसी राज्य द्वारा इस पैमाने पर ऐसी योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत छात्रों को जयपुर, कोटा और सीकर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में तैयारी कराई जाएगी। 

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें