Rajasthan: भजनलाल सरकार आज करने जा रही हैं ऐसा, किसानों को भी था इंतजार

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज से पंचायतों में किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Rajasthan: भजनलाल सरकार आज करने जा रही हैं ऐसा, किसानों को भी था इंतजार

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज से पंचायतों में किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में आज से जयपुर जिले की ग्राम पंचायतों में किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन होगा।

शिविरों के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला स्तरीय हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। अपनी ग्राम पंचायत में शिविर के आयोजन सहित अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए आमजन एवं किसान दूरभाष नंबर 0141-2209905, 0141-2209906 पर संपर्क कर सकते हैं।

जयपुर की इन ग्राम पंचायत में लगेंगे शिविर
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि बुधवार को जयपुर जिले के मौजमाबाद के मोखमपुरा, किशनगढ़-रेनवाल के लुनियावास, जयपुर के सुमेल, जोबनेर के ढाणी नागान, आमेर के लबाना, सांगानेर के गोनेर, फुलेरा-सांभरलेक के हबसपुरा, जमवारामगढ़ के भानपुरा कलां, बस्सी के कानोता, कालवाड़ के बेगस, चौमूं के नांगल कलां, शाहपुरा के नायन, तुंगा के माधोगढ़, माधोराजपुरा के ढाबिच, फागी के लदाना, चाकसू के टुटोली, दूदू के सुनाडिय़ा सहित कोटखावदा और आंधी ग्राम पंचायत में शिविर लगेंगे।

31 मार्च तक चलेंगे शिविर
उन्होंने बताया कि एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर में किसान रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च तक किया जाएगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट किसान आईडी बनाई जाएगी। शिविरों का आयोजन प्रात: 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक किया जाएगा।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें