Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब खिलाड़ियों को भी दे दी है ये सुविधा, मिलेगी बड़ी राहत

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब खिलाडिय़ों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है।

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब खिलाड़ियों को भी दे दी है ये सुविधा, मिलेगी बड़ी राहत

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब खिलाडिय़ों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में आरयूएचएस अस्पताल में किए जा रहे विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के तहत अब खिलाडिय़ों को लगने वाली चोटों, लिगामेंट एवं कार्टिलेज की सर्जरी भी अस्पताल में प्रारंभ कर दिया गया है। भजनलाल सरकार के इस कदम से ऑर्थोस्कोपिक लिगामेंट सर्जरी के प्रारंभ होने से अब अस्थि रोगियों एवं स्पोट्र्स इंजरी से पीडि़त लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। 

चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बताया कि विगत 2 जून को ही आरयूएचएस अस्पताल में एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी की सुविधा प्रारंभ की गई थी। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा प्रारंभ की गई। अब आरयूएचएस अस्पताल में गुरुवार से ऑर्थोस्कोपिक लिगामेंट सर्जरी की सुविधा भी प्रारंभ कर दी गई। एक 23 वर्षीय रोगी की अस्पताल में पहली सर्जरी की गई। 

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क हुई जटिल सर्जरी
आरयूएचएस के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने इस संबंध में बताया कि 23 साल की चाकसू निवासी एक महिला खिलाड़ी को खेल के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। इसके कारण उसे चलने-फिरने में तकलीफ होती थी। इससे उसके बार-बार सूजन आती थी। इसक बाद अस्थि रोग विभाग के डॉ. सिद्धार्थ शर्मा एवं उनकी टीम ने इस खिलाड़ी की सफल सर्जरी की। ये जटिल सर्जरी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क की गई। भजनलाल सरकार का ये कदम खिलाडिय़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बहुत से खिलाडिय़ों के लिए तो इस सर्जरी का खर्च उठा पाना भी मुश्किल था। 

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें