Rajasthan: भजनलाल मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 18 से ज्यादा मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ

Rajasthan: भजनलाल मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 18 से ज्यादा मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ

Rajasthan: भजनलाल मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 18 से ज्यादा मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ

इंटरनेट डेस्क। लम्बे इंतजार के बाद शनिवार को यानी आज राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन होने जा रहा है। आज दोपहर 3.15 बजे राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र भजनलाल मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। बता देें चुनाव परिणाम आने के 28 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का गठन होने जा रहा है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो करीब 18 से ज्यादा मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। लोकसभा चुनाव के दरमियान मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जाएगा। मंत्रिमंडल के सदस्यों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ दिल्ली गए और पार्टी हाईकमान से मुलाकात की।

इधर राजभवन में पिछले पांच दिन से शपथ ग्रहण के लिए मंच सजा हुआ है और सारी तैयारिया पहले से ही हो चुकी है। शुक्रवार 22 दिसंबर को छत्तीसगढ में और सोमवार 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन हो गया था। तभी से राजस्थान के मंत्रिमंडल के गठन का इंतजार हो रहा था। सभी भावी मंत्रियों, विधायकों और अन्य विशिष्ठ अतिथियों के बैठने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। करीब 500 मेहमानों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी भेजा गया है।

pc-jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।