Rajasthan: भजनलाल सरकार ने किए 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अभी आएगी और बड़ी लिस्ट

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने किए 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अभी आएगी और बड़ी लिस्ट

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने किए 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अभी आएगी और बड़ी लिस्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीएम भजन लाल ने आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिए है। बता दें की बुधवार रात में जारी की गई लिस्ट में 13 सीनियर आईपीएस के तबादले कर दिए है। इस लिस्ट में राजीव कुमार शर्मा को एसीबी का महानिदेशक बनाया गया है। 

वहीं राजेंद्र सिंह को जोधपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही एचजी राघवेंद्र सुहासा को आईजी पुलिस रेल्वेज जयपुर, हिंगलाजदान आईजी पुलिस नियम, रवि दत्त गौड़ आईजी कोटा रेंज,  प्रसन्न कुमार खमेसरा आईजी सीआईडी क्राइम ब्रांच, गौरव श्रीवास्तव आईजी मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं सतर्कता मुख्यमंत्री लगाए गए है।

बता दें पद संभालने के बाद धीरे-धीरे सीएम पुलिस महकमे में बदलाव कर रहे है। अधिकांश जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए है। लेकिन अभी एसपी का तबादला नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द दी आईपीएस अफसरों की बड़ी तबादला सूची जारी होगी।

pc- hindustan

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।