Rajasthan: भजनलाल सरकार जल्द ही करने वाली है ऐसा, प्रदेश के लोगों को है जिसका लम्बे समय से इंतजार

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब हरियाणा सरकार के साथ मिलकर एक बड़ा कदम उठाने वाली है, जिससे शेखावाटी अंचल के किसानों को जल्द ही यमुना जल का लाभ मिले सकेगा। 

Rajasthan: भजनलाल सरकार जल्द ही करने वाली है ऐसा, प्रदेश के लोगों को है जिसका लम्बे समय से इंतजार

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब हरियाणा सरकार के साथ मिलकर एक बड़ा कदम उठाने वाली है, जिससे शेखावाटी अंचल के किसानों को जल्द ही यमुना जल का लाभ मिले सकेगा। 

ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के समक्ष हरियाणा के सीएम नायब सैनी के साथ मंगलवार को चर्चा पूरी हो होने के बाद कही है। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में बताया कि जल समझौते की जल्द क्रियान्विति के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की एक ज्वाइन्ट टास्क फोर्स बनेगी जो डीपीआर पर काम करेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि यमुना जल समझौता दोनों राज्यों के लिए बहुत अच्छा समझौता है। राजस्थान का शेखावाटी अंचल लंबे समय से यमुना जल का इंतजार कर रहा है। अब वो इंतजार खत्म होने जा रहा है और जल्द ही अधिकारियों की ज्वाइन्ट टास्क फोर्स डीपीआर का काम शुरू करेगी।

सीएम ने किया केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आभार प्रकट 
इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जिस तरह जल जीवन मिशन और नदियों से जोडऩे का काम किया है उससे राजस्थान सहित पूरे देश में पानी की कमी नहीं रहेगी।

हरियाणा में जो अतिरिक्त पानी है, वह राजस्थान को मिले, यह एक सकारात्मक पहल है: सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी मीडिया के सामने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो अतिरिक्त पानी है, वह राजस्थान को मिले, यह एक सकारात्मक पहल है।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें