Rajasthan: भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को इस काम के लिए दिया और 2 दिन का समय, जान ले क्या हैं वो काम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने लोकसभा चुनावों के पहले पहले सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए तबादलों पर लगी रोक को 9 फरवरी से हटा दिया था। जिसके बाद प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में तबादले किए गए है। ऐसे में सरकार ने तबादलों की अवधि दो दिन के लिए और बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भजनलाल सरकार में पहली बार 11 दिन के लिए तबादले खोले गए थे। उसके बाद लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए अब आखिरकार मध्यरात्रि में तबादला छूट अवधि बढ़ाने का निर्णय किया गया और इसे दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।  

बता दें कि गहलोत सरकार में बार-बार छूट देने के बाद 15 जनवरी 2023 से तबादलों पर रोक लगी थी। 30 मई 2022 को पूर्व में तबादलों में छूट देने का आदेश जारी किया गया था। उस समय तबादलों की एक्सरसाइज करीब साढ़े 7 माह की हुई थी। उससे पिछली बार 6 जुलाई 2021 को करीब 1 वर्ष बाद तबादलों पर रोक हटाई थी। जिसे कुछ दिनों तक बढ़ा दिया था। 

pc- jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।