Rajasthan: उप चुनाव से पहले इस सर्वे ने बढ़ा दी है भाजपा की टेंशन! अगर आज हुए चुनाव तो मिल सकती हैं इतनी सीटें

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा है। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 25 सीटों में से 11 पर हार का सामना करना पड़ा है। वहीं केवल 14 सीटों पर ही पार्टी को जीत मिली थी।

Rajasthan: उप चुनाव से पहले इस सर्वे ने बढ़ा दी है भाजपा की टेंशन! अगर आज हुए चुनाव तो मिल सकती हैं इतनी सीटें

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा है। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 25 सीटों में से 11 पर हार का सामना करना पड़ा है। वहीं केवल 14 सीटों पर ही पार्टी को जीत मिली थी। इसी बीच एक ताजा सर्वे से राजस्थान में भाजपा की टेंशन को बढ़ाने का काम किया है। इस सर्वे के अनुसार, आज की तारीख में चुनाव होने पर भाजपा का फिर से प्रदेश की सभी पच्चीस सीटों पर जीत हासिल करने का सपना टूट जाएगा। 

 इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन अगस्त 2024 सर्वे के अनुसार आज चुनाव होने की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी को 14 से 15 सीटें ही मिल सकती है। वहीं वहीं इस सर्वे के अनुसार, आज की तरीख में चुनाव होने पर कांग्रेस की दो सीटे बढ़ सकती है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी।

वहीं इंडिया गठबंधन के अन्य दलों को तीन सीटों पर जीत मिली थी। इस प्रकार आज चुनाव होने पर कांग्रेस को दस सीटें मिल सकती हैं। राजस्थान में जल्द ही छह विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होना है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें