जयपुर। राजस्थान विधानसभा को आज तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ईमेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।
वहीं विधानसभा के पूरे परिसर को खाली करावा दिया गया है। इसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। खबरों के अनुसार, ईमेल के माध्यम से ये धमकी दी गई है। इसमें लिखा गया कि दोपहर 12 बजे विधानसभा में पांच सिलिकॉन 100 बेस RDX बम फटने वाले है, यह कोई मज़ाक नहीं है, सभी VIPs को तुरंत बाहर निकालें।
धमकी भरे ईमेल देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता एटीएस, दमकल विभाग और एफडीआरएफ की टीमों ने विधानसभा पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर को खाली करवाया गया और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। आपको बता दें कि इससे पहले भी दो बार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। उस समय कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। प्रदेश में कई बार इस प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं।
PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें