Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस की तीसरी सूची में इन विधायकों को मिला टिकट

जयपुर। अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से अब तक 95 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है। गुरुवार को पार्टी की ओर से 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई है।

इससे पहले पार्टी की ओर से पहली में सूची में 33 और दूसरी सूची 43 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। कांग्रेस की से जारी तीसरी सूची में 13 विधायकों के नाम भी शामिल है। जयपुर की बगरू विधानसभा सीट से एक बार फिर से गंगा देवी वर्मा को टिकट दिया गया है।

वहीं झुंझुनू में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली भारतीय जनता पार्टी की बागी विधायक शोभारानी कुशवाहा को भी उनकी धौलपुर सीट से टिकट दिया गया है। 

 कांग्रेस की ओर से तीसरी सूची में जिन विधायकों को टिकट दिया गया है उनमें नरेंद्र बुढ़ानिया, राजेंद्र पारीक, गंगादेवी, गजराज खटाना, वाजिब अली, शोभारानी, रामकेश, रमेश मीणा, हरीश मीणा, राकेश पारीक, राजेंद्र त्रिवेदी, मदन प्रजापत और पाना चंद मेघवाल का नाम शामिल है। 

PC: thestatesman