Rajasthan Assembly Elections: शांति धारीवाल ने दिया अब ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। अशोक गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से चुनावी रण में उतर चुके हैं। वह कोटा उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां पर उन्हें भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल  से चुनौती मिलेगी।

शांति धारीवाल ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। एक कार्यक्रम के दौरान शांति धारीवाल ने अशोक गहलोत सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के पक्ष में माहौल बना है, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और कोटा के अभूतपूर्व विकास से जनता खुश है।

उन्होंने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास की एक ईंट भी बीजेपी वाले नहीं रख पाए,जितना भी विकास हुआ है, कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने अपने आपराधिक रिकॉर्ड को नामांकन में छुपाया है, जो सुर्खियां बन रहा है। 

PC: amarujala