Rajasthan Assembly Elections: हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी में शामिल हुआ अब ये दिग्गज नेता

जयपुर। अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीकानेर में वरिष्ठ दलित नेता शिवदान मेघवाल ने अब हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी का दामन थाम लिया है। मूलत: खींवसर विधानसभा के दियावड़ी गांव निवासी शिवदान को खुद आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने पार्टी ज्वॉइन करवाई है। 

इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि कल सत्ता संकल्प यात्रा के दौरान बीकानेर मुख्यालय पर भूमाफियाओं के खिलाफ धरना दे रहे वरिष्ठ दलित नेता शिवदान मेघवाल सहित उनके साथ मौजूद लोगो से मुलाकात की। आज न केवल बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान में सत्ता के संरक्षण में भूमाफिया पनप गए जो आम अवाम को तंग कर रहे है।

मैंने उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर यह धरना समाप्त करवाया। मुझे इस बात की भी खुशी है की मूल रूप से खींवसर विधानसभा के दियावड़ी गांव के निवासी तथा वर्तमान में बीकानेर में रहकर दलितों हितों के संरक्षण के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे शिवदान मेघवाल टीम सहित आरएलपी परिवार में सम्मिलित हुए। 

PC: twitter