Rajasthan Assembly Elections: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की हो रही है अनदेखी! सामने आई ये वजह

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। इस सूची में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम नहीं था। भाजपा की ओर से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की लगातार अनदेखी को लेकर कयासों का दौर शुरू चुकी है। 

अब इसका कारण सामने आया है। खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी इस विधानसभा चुनाव को गहलोत बनाम वसुंधरा का चुनाव बनने नहीं देना चाहती है। इसी कारण तो पार्टी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने राजस्थान में मोर्चा संभाल रखा है।

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले कई नेता भी वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय राजनीति में ले जाने की वकालत कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बात भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलने पर वसुंधरा राजे को सीएम नहीं बनाया जाएगा। पार्टी किसी नए चहरे पर दांव खेल सकती है। 

PC: deccanherald