Rajasthan Assembly Elections: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हैं इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में झालावाड़ जिले की अपनी परम्परागत सीट झालरापाटन से अपनी चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने इसके लिए नामांकन भी भर दिया है।

पूर्व सीएम राजे ने चुनाव हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। इसके तहत वह अभी 5 करोड़ 50 लाख की मालकिन हैं। इनके पास तीन किलो से ज्यादा सोना व 15 किलोग्राम से ज्यादा चांदी होने के साथ ही 2 लाख 5 हजार रुपए नकद हैं।

जयपुर की एसबीआई बैंक शाखा में पीएम सीएम के 11 लाख 58 हजार 555 रुपए जमा हैं। अभी उनके पासस कोई वाहन नहीं है। उनके नाम पर कोई लोन भी नहीं चल रहा है।

गत विधानसभा चुनाव के समय शपथ पत्र में उन्होंने पांच लाख के कर्ज का जिक्र किया था, जो अब नहीं है। वसुंधरा राजे के पास 1 करोड़ 92 लाख 93 हजार 351 रुपए के सोने की सोने के आभूषण हैं।  गत चुनावी शपथ पत्र में उन्होंने अपनी 4 करोड़ 54 लाख की संपत्ति बताई थी, जो पांच साल में बढक़र पांच करोड़ से अधिक हो चुकी है। 
 
PC:  twitter