Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस ने किए दो बड़े वादे, सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे दस हजार रुपए, पांच सौ रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

जयपुर। अगर राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार आती है तो प्रदेश की हर परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस ने किए दो बड़े वादे, सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे दस हजार रुपए, पांच सौ रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

जयपुर। अगर राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार आती है तो प्रदेश की हर परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। अगले महीने होने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से प्रदेश की जनता से इस प्रकार के दो बड़े वादे आज किए गए हैं। 

खबरों के अनुसार, झुंझनूं के अरडावता में कांग्रेस की चुनावी रैली में प्रियंका गांधी की  मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता से ये दो वादे किए हैं। 

अशोक गहलोत ने सभा के दौरान कहा कि आज हमारी दो गारंटियां थीं। हम चाहते थे कि ये गारंटी प्रियंका गांधी द्वारा घोषित की जाएं, लेकिन उन्होंने मुझे इसकी जिम्मेदारी दी है।  उन्होंने इस दौरान कहा कि आज मैं गारंटी दे रहा हूं कि कांग्रेस सरकार आएगी तो 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं प्रदेश की महिलाओं को सम्मान के रूप में हर साल दो या तीन किश्तों में दस हजार रुपए की राशि दी जाएगी। 

PC: bhaskar