Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा की पांच साल में बढ़ी इतनी संपत्ति, पति की घटी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से एक बार फिर से कांग्रेस ने अर्चना शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। अर्चना शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस दौरान शपथ पत्र पेश कर उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में बताया कि पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति में 47.76 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बावजूद वे करोड़पति राजनेताओं की श्रेणी में नहीं आ पाई हैं। इस कांग्रेस उम्मीदवार के पास वर्तमान में चल और अचल संपत्ति कुल 88.76 लाख रुपए है।

उनके नाम एक फ्लैट, एक इंडिका कार, बैंक में नकदी और कुछ ज्वैलरी है। वहीं उनके पति सोमेन्द्र शर्मा की संपत्ति में पांच वर्षों में करीब 20 लाख रुपए की कमी हुई है। सोमेन्द्र की संपत्ति साल 2018 में कुल संपत्ति 86.16 लाख रुपए थी, जो अब घटकर 66 लाख रुपए ही रह गई है। 

PC: ndtv