Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस का चुनावी रणनीति पर मंथन, दिल्ली में बैठकों का दौरा जारी, सीएम गहलोत भी हुए शामिल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक ही चरण में दो सौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज इसका ऐलान कर दिया है।

Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस का चुनावी रणनीति पर मंथन, दिल्ली में बैठकों का दौरा जारी, सीएम गहलोत भी हुए शामिल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक ही चरण में दो सौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज इसका ऐलान कर दिया है। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीतियां बनानी शुरू की दी हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बैठक नई दिल्ली में हुई।

इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सहभागिता की।

इस दौरान आगामी चुनावों व पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चिंतन हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में एक फिर से कांग्रेस की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

PC: twitter