Rajasthan Assembly Elections: धौलपुर में जीजा-साली के बीच होगा मुकाबला

जयपुर। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में एक सीट पर जीजा-साली के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस की ओर से गुरुवार को 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गर्ई।

इसमें झुंझुनू में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली भारतीय जनता पार्टी की बागी विधायक शोभारानी कुशवाहा को भी धौलपुर सीट से टिकट दिया गया है। अब उनका सामना अपने जीजा शिवचरण कुशवाह से मुकाबला होगा। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

अब चुनाव में जीजा-साली के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं कांग्रेस ने तारानगर (चूरू) में भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ के सामने नरेंद्र बुडानिया को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने तीसरी सूची में 13 विधायको को टिकट देकर बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस की ओर से इस चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया गया है। 

PC: amarujala