Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी: वसुंधरा राजे

जयपुर। राजस्थान में इसी महीने की 25 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चुनावी मैदान में पूरी तरह से उतर चुकी है। वह जमकर भाजपा का प्रचार कर रही है।

इस बात की जानकारी राजस्थान भाजपा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। राजस्थान भाजपा ने ट्वीट किया कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने  ने झालावाड़ में कार्यकर्ता सम्मेलन और आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान जनता-जनार्दन की बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का साफ संकेत हैं कि प्रदेश में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शुकवार को ट्वीट किया कि आज झालरापाटन से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैं स्वयं, डग से कालूलाल मेघवाल, खानपुर से नरेन्द्र नागर तथा मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया आपसे आशीर्वाद ले रहे हैं। विश्वास है कि झालावाड़ सहित पूरे राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी और राजस्थान फिर से विकास के पथ पर दौड़ेगा।

PC:  twitter