Rajasthan Assembly Elections: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर भाजपा बना रही है ये रणनीति! मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में अगले महीने वाले वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर एक नई रणनीति पर काम कर सकती है। खबरों के अनुसार, नाराज चल रही पूर्व वसुंधरा राजे को साधने के लिए अब भाजपा तरीका खोज रही है।

खबरों की मानें तो राजे की नाराजगी को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक फॉर्मूला अपना सकती है। इसी फॉर्मूले से कर्नाटक में भाजपा ने बीएस येडियूरप्पा को साधा गया था। अब सबकुछ सही रहता है तो वसुंधरा राजे को कैंपेन कमेटी का मुखिया बनाया जा सकता है। 

सियासी जानकारों का मानना है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिस प्रकार से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की अनदेखी की जा रही है, उससे राजस्थान चुनाव में भाजपा को नुकसान हो सकता है।  भारतीय जनता पार्टी की घोषित 41 उम्मीदवारों की पहली सूची में वसुंधरा राजे समर्थकों के टिकट काट दिए दिए है। इसी कारण से पूर्व सीएम पर अब उनके समर्थकों का दबाव भी है। 

PC: deccanherald