Rajasthan Assembly Elections: उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा भाजपा का दामन 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची आने से पहले कांग्रेस नेताओं के बगावती तेवर सामने आने लगे हैं। चुनाव से पहले ही एक नेता ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

चुनाव से पहले कांग्रेस को सिरोही में बड़ा झटका लगा। यहां पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह देवड़ा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, लूंबाराम चौधरी और कमलेश दवे की मौजूदगी में कुलदीप सिंह देवड़ा बीजेपी में शामिल हुए।

उन्हें पार्टी का दुप्पटा पहनाकर भाजपा की सदायता ग्रहण करवाई। भाजपा में शामिल होते ही कुलदीप सिंह देवड़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी व निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं होती है। 

PC: amarujala