Rajasthan Assembly Elections: प्रदेश के इतने प्रतिशत लोगों पर चला अशोक गहलोत का जादू, सरकार के काम से हैं खुश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अशोक गहलोत सरकार के काम को लेकर चौंकाने वाला सर्वे सामने आया है। एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर की ओर से सर्वे में प्रदेश के लोगों से इस संबंध राय ली गई है।

इसमें प्रदेश के लोगों से गहलोत सरकार के प्रदर्शन के बारे में भी पूछा गया। सर्वे में प्रदेश के 42.1 प्रतिशत लोगों ने सरकार के काम को अच्छा बताया है। वहीं 16.9 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अशोक सरकार का काम औसत रहा है। प्रदेश के 41 प्रतिशत लोगों ने गहलोत सरकार के काम पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें खराब बताया है।

इस सर्वे के अनुसार, प्रदेश के  41 परसेंट लोगों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जादू नहीं चल पाया है। प्रदेश के 34 प्रतिशत लोगों ने माना कि आगामी विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं तीन दिसम्बर को चुनाव परिणाम आएगा। 

PC:  barandbench