Rajasthan Assembly Elections: अमित शाह के फोन के बाद राजपाल सिंह आज उठा सकते हैं ये बड़ा कदम 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव इसी महीने की 25 तारीख हो होंगे। चुनाव से पहले आज नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है। भाजपा और कांग्रेस की ओर से रूठों को मनाने का काम जारी है।

Rajasthan Assembly Elections: अमित शाह के फोन के बाद राजपाल सिंह आज उठा सकते हैं ये बड़ा कदम 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव इसी महीने की 25 तारीख हो होंगे। चुनाव से पहले आज नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है। भाजपा और कांग्रेस की ओर से रूठों को मनाने का काम जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी विधायक राजपाल सिंह को मनाने में सफल रही है।

खबरों के अनुसार, भाजपा की पहली सूची से ही प्रदेश के भाजपा नेताओं में विरोध का बिगुल बजाने वाले राजपाल सिंह के सुर बदल गए हैं। 

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अरुण सिंह को फोन करके पूर्व विधायक राजपाल से बात करने के लिए कहा था। इसके बाद अरुण सिंह ने राजपाल को बुलाकर समझाइश कराई। इस बैठक के बाद आप राजपाल सिंह आज नामांकन वापसी ले सकते हैं।

राजपाल सिंह शेखावत ने झोटवाडा विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। गौरतलब है कि कई बागी नेता विधानसभा चुनाव में भाजपा का समीकरण बिगाड़ सकते हैं। हालांकि कई इनमें से आज नामांकन वापस ले सकते हैं। 

PC: khaskhabar.