Rajasthan: अशोक गहलोत और सचिन पायलट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इन दिगगजों के साथ बनाएंगे ये नियम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है। अब परिणाम का इंतजार है। परिणाम चार जून को आएगा। लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने से पहले राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाता है। इसमें शामिल नियम समिति में अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और सचिन पायलट को सदस्य के तौर पर नियुक्ति दी गई है। विधानसभा के नियम तय करने और नियमों के संशोधन की सिफारिश इस समिति द्वारा की जाती है। विधानसभा  अध्यक्ष ही इस नियम समिति के पदेन सभापति होते हैं।

वासुदेव देवनानी इस बार ये जिम्मेदारी निभाएंगे। इस समिति में वासुदेव देवनानी के साथ प्रदेश के नौ नेता शामिल हैं। समिति में हनुमान बेनीवाल, सुश्री सिद्धि कुमारी, मुरारी लाल मीणा, प्रताप लाल भील और दीप्ति किरण माहेश्वरी को भी सदस्य बनाया गया है। 

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें