Rajasthan: बुजुर्ग ने 13 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब फिर से मासूम से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। अब प्रदेश के झुंझुनू जिले से ऐसा मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर आप खुद ही हैरान रह जाएंगे।

यहां पर अब एक बुजुर्ग पर लगभग 13 साल की मासूम से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। 

खबरों क अनुसार, पुलिस ने बताया कि यहां के बगड़ थाने में नाबालिग की मां ने अपने ही पड़ोसी एक बुजुर्ग पर उसकी बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज करवाया है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का बीडीके अस्पताल में मेडिकल करवाया है।  परिवार की ओर से नाबालिग का गर्भ गिरवाने की एप्लीकेशन लगाई है। कोर्ट के आदेशों के बाद इस संबंध में आगे कार्रवाई होगी। 

PC:  rajexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें