Rajasthan : जोधपुर में हवाई अड्डे का होने जा रहा है विस्तार, श्री करणी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ...

Rajasthan: Airport is going to be expanded in Jodhpur, Shri Karni International Airport

Rajasthan : जोधपुर में हवाई अड्डे का होने जा रहा है विस्तार, श्री करणी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ...

इंटरनेट डेस्क। जयपुर के बाद राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर जोधपुर है। ताजा जानकारी मिली है कि जोधपुर एयरपोर्ट का विस्तार होने वाला है इसके बाद जोधपुर से एयर कनेक्टिविटी कब काफी अच्छे होने की संभावना है। अभी एयरपोर्ट के विस्तार का नाम भी शुरू नहीं हुआ है लेकिन इसके पहले ही एयरपोर्ट के नाम बदलने को लेकर कई संस्थाओं ने हलचल शुरू कर दी है। अखिल भारतीय चारण महासभा के अध्यक्ष की ओर से मांग की गई है कि जोधपुर एयरपोर्ट का नाम श्री कर्णी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जोधपुर जोधपुर रखा जाए। इस मांग को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी सौंप दिया है की एयरपोर्ट का नाम मां करणी माता के नाम से ही रखा जाए। 

जोधपुर की जननी है करणी माता ...

अखिल भारतीय चारण महासभा के अध्यक्ष सीडी देवल का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी को हमने ज्ञापन सौंपा है कि एयरपोर्ट का नाम मां करणी के नाम से रखा जाए। उन्होंने कहा कि जोधपुर की संस्थापक भी मन करणी ही है, इसलिए उनके बच्चे की ओर से या माता को एक भेंट होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि करणी माता जी के द्वारा ही जोधपुर के गौरव मेहरानगढ़ किले की नींव भी रखी गई थी इसलिए माता करणी को जोधपुर की जननी माना जाता है।

सभी मानते हैं माता जी को अपना आराध्य 

सीडी देवल ने कहा कि जोधपुर बीकानेर और समूचे मारवाड़ में न केवल करणी माता को पूजा जाता है बल्कि सभी 36 कम माताजी को अपना आराध्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके चरणों में लोगों को असीम अध्यात्म की अनुभूति होती है और मारवाड़ की पावन धरा पर श्री करणी माता जी का वही स्थान है जो गुजरात के सौराष्ट्र में आई श्री सोनल मां का है।

PC : Nationalherald