Rajasthan: हनुमानगढ़ में वायुसेना का मिग-21 क्रैश, घर पर गिरा जेट, 3 महिलाओं की मौत, पायलट सुरक्षित

राजस्थान के हनुमानगढ़ के बहलोल नगर इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है।

Rajasthan: हनुमानगढ़ में वायुसेना का मिग-21 क्रैश, घर पर गिरा जेट, 3 महिलाओं की मौत, पायलट सुरक्षित

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के हनुमानगढ़ के बहलोल नगर इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। इस हादसे में वायुसेना का एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। ये फाइटर जेट क्रैश होने के दौरान एक घर पर जाकर गिर गया जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है। 

इस मामने में पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के दौरान पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई है। हालांकि उसे चोटे लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एयरफोर्स ने बताया कि मिग-21 ट्रेनिंग उड़ान पर था और सूरतगढ़ के करीब क्रैश हो गया। पायलट को चोटें आई हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। 

pc- ndtv.in, deccanherald