Rajasthan: पार्टी के हारने के बाद भाजपा के मंच से ये हंसी गहलोत को पड़ सकती है भारी, आलाकमान ले सकता है....

राजस्थान में सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस के मुखिया अशोक गहलोत शुक्रवार को भाजपा के नेताओं के साथ बात करते और हंसी मजाक करते दिखे।

Rajasthan: पार्टी के हारने के बाद भाजपा के मंच से ये हंसी गहलोत को पड़ सकती है भारी, आलाकमान ले सकता है....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस के मुखिया अशोक गहलोत शुक्रवार को भाजपा के नेताओं के साथ बात करते और हंसी मजाक करते दिखे। हालांकि ये प्रोग्राम नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का था जहां वो पूर्व सीएम राजे और क्रेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के साथ इस अंदाज में नजर आए। 

लेकिन कही उनका ये हंसी मजाक का अंदाज उन्हें महंगा न पड़ जाए। इसका कारण यह है की चुनाव में मिली हार के बाद से ही अशोक गहलोत से राहुल गांधी नाराज चल रहे है। सूत्रों की माने तो कैंडिडेट्स को चुनने में गहलोत ने अपनी चलाई जबकि कांग्रेस आलाकमान बड़ी संख्या में विधायकों और मंत्रियों के टिकट काटना चाह रहा था। 

ऐसे में अब भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण में गहलोत की मुस्कुराते हुए तस्वीर सामने आई है। गहलोत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बगल में बैठे हंस रहे थे और साथ में वसुंधरा राजे भी थी। बात दें की चुनाव के समय इन नेताओं के बीच काफी तल्ख बयान भी आए थे, लेकिन अब गहलोत की ये तस्वीरें कांग्रेस आलाकमान को चुभ भी सकती है।

pc- rajasthanchowk.com