Rajasthan: ईडी के बाद एसीबी ने बढ़ाई Mahesh Joshi की चिंता, दर्ज हुआ नामजद मुकदमा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में पीएचईडी मंत्री रहे महेश जोशी की जल जीवन मिशन में घोटाले में मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं।

Rajasthan: ईडी के बाद एसीबी ने बढ़ाई Mahesh Joshi की चिंता, दर्ज हुआ नामजद मुकदमा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में पीएचईडी मंत्री रहे महेश जोशी की जल जीवन मिशन में घोटाले में मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं।  ईडी के बाद अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित 20 लोग और दो फर्मों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इससे महेश जोशी की परेशानियां बढ़ गई हैं। 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में पीएचईडी के अधिकारियों, पीएचईडी के ठेकेदार और निजी व्यक्तियों को निशाने पर लिया है। अब जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री महेश जोशी को पूछताछ के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से तलब किया जा सकता है। 

खबरों के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशनाराम की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में 20 लोगों और दो फर्मों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें