Rajasthan: सिरोही में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, एक माह के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा, कर दिए पांच टुकड़े

खबरों की माने तो सिरोही के पिंडवाड़ा के रहने वाले महेंद्र मीणा अपने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था।

Rajasthan: सिरोही में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, एक माह के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा, कर दिए पांच टुकड़े

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के हालात बहुत बुरे हो गए है। स्थितियां ये है की सरकार का उदासीन रवैया लोगों की जान तक ले रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजस्थान के सिरोही के सरकारी अस्पताल में जहां अपनी मां के पास सो रहे 1 महीने के बच्चे को कुत्ते उठाकर ले गए। 

इतना ही नहीं कुत्ते बच्चे को उठाकर ही नहीं ले गए बल्कि उसकों जगह जगह से नोंचकर खा गए और उस बच्चे के पांच टुकड़े कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के के अनसार बच्चा रात को अपनी मां और भाई-बहन के साथ टीबी वार्ड के फर्श पर सो रहा था। देर रात कुत्ते उसे उठाकर ले गए।

खबरों की माने तो सिरोही के पिंडवाड़ा के रहने वाले महेंद्र मीणा अपने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। रात को उसके बेड के पास नीचे फर्श पर उसकी पत्नी 1 बेटी और 2 बेटों को लेकर सो रही थी। उसी समय वार्ड में घूम रहे आवारा कुत्ते उसके एक महीने के बेटे को उठाकर ले गए।