Rajasthan: 24 घंटे में कोरोना के 9 नए मामले आए सामने, नवजात भी पाया गया संक्रमित... 

Rajasthan: 9 new cases of corona were reported in 24 hours, a newborn was also found infected

Rajasthan: 24 घंटे में कोरोना के 9 नए मामले आए सामने, नवजात भी पाया गया संक्रमित... 

इंटरनेट डेस्क।  बीते 24 घंटे में राजस्थान में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 7 मामले राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैं जबकि 2 मामलों की पुष्टि एम्स  जोधपुर में हुई है। इस संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों के नमूने एकत्र कर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। इन सभी नौ मामलों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब 16 दिन के नवजात को भी संक्रमित पाया गया और इसकी पुष्टि भी हो गई है।

जनवरी से में तक कुल 32 मामले 

बता देगी सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से लेकर 27 में तक राजस्थान में कोरोना संक्रमित कल 32 मामले आ चुके हैं। इन संक्रमित मरीजों में से एक की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 10  कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वहीं इसके बाद जोधपुर में 6, उदयपुर में 4 और डीडवाना में 3 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अजमेर में 2 और सवाई माधोपुर फलोदी और बीकानेर में 1-1 मामले सामने आए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक 

बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए कि मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और तैयारी पर जोर देने के भी दिशा निर्देश दिए। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने यह कहा था कि कोरोना का यह नया वेरिएंट उतना खतरनाक नहीं है लेकिन इसके बाद भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

PC :  Theeconomicstimes