Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ 12 से 15 मंत्री ले सकते है शपथ, वसुंधरा खेमे के तीन से चार विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

राजस्थान में शुक्रवार को नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह और इस दौरान उनके साथ साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे।

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ 12 से 15 मंत्री ले सकते है शपथ, वसुंधरा खेमे के तीन से चार विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में शुक्रवार को नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह और इस दौरान उनके साथ साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। इसके अलावा कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। इस लिहाज से सरकार में 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 

लेकिन अभी जो खबरे है उनके अनुसार पहले चरण में 12 से 15 मंत्री बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इनमें लोकसभा चुनाव के लिहाज से जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की जाएगी। खबरें तो यह भी चल रही है की मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे के तीन से चार विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

वहीं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह,चुनाव प्रभारी केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी,प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के बीच संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर मंथन चल रहा है। 

pc- jansatta