इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी आज घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज परिणाम जारी किया। दसवीं का परिणाम 93.6 प्रतिशत रहा है। 12वीं की तरह ही दसवीं बोर्ड में भी छात्राओं ने बाजी मारी है। दसवीं परीक्षा में93.16 प्रतिशत छात्र और 94.08 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं।
पिछले साल की मुकाबले इस साल दसवीं में ज्यादा विद्यार्थी पास हुए हैं। गत वर्ष दसवीं का परिणाम 93.3 प्रतिशत रहा था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 11 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
इससे पहले राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं का परिणाम जारी किया गया था। गौरतलब है कि दसवीं कक्षा की परीक्षा इस बात छह मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल तक चली थी। अब राजस्थान में पांचवीं बोर्ड का परिणाम कल जारी किया जा सकता है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें