राहुल देश की आवाज हैं जो अब और मजबूत होगी-Gehlot

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने को तानाशाही का एक और उदाहरण बताते हुऐ कहा है

राहुल देश की आवाज हैं जो अब और मजबूत होगी-Gehlot

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने को तानाशाही का एक और उदाहरण बताते हुऐ कहा है कि राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी। गहलोत ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने पर आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यह ना भूले कि यही तरीका उन्होंने श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार श्री राहुल गांधी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यह समझ के परे है कि भाजपा नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे बेईमानों के समर्थन में क्यों खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि गरीबों के हक को लूटकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, ललित मोदी चोर नहीं हैं।