Rahul Gandhi ने अब इस बात के लिए भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश की आधी आबादी...

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अब मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में आज ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।

अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है।  समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें -देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें