Rahul Gandhi ने अब बता दिया है अपना लक्ष्य, कहा- मोदी गरीबों की जेब से...

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस का प्रचार किया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है।

उन्होंने ट्वीट किया कि हरियाणा में ‘दर्द के दशक’ का अंत करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति के साथ एकजुट है, संगठित है, समर्पित है। अब प्रदेश में 36 बिरादरियों की सरकार बनेगी, सबकी हिस्सेदारी तय करने वाली सरकार बनेगी, न्याय की सरकार बनेगी। हरियाणा में कांग्रेस की आंधी आ रही है - अब हाथ बदलेगा हालात। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि मोदी गरीबों की जेब से ‘तूफान’ की तरह पैसा निकाल कर, ‘सुनामी’ की तरह अडानी की तिजोरी में डाल रहे हैं। मेरा लक्ष्य है- जितना पैसा उन्होंने अपने ‘मित्रों’ को दिया है, उतना पैसा मैं हिंदुस्तान के गरीबों, शोषितों और वंचितों को दूंगा।  आपको बता दें कि हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव का परिणाम आठ अक्टूबर को आएगा।

PC x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें