Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार अमेरिका में तोड़ी चुप्पी, देश की राजनीति में आया उबाल

अब उन्होंने लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी। अमेरिका में राहुल ने कहा कि

Rahul Gandhi:  लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार अमेरिका में तोड़ी चुप्पी, देश की राजनीति में आया उबाल

इंटरेनट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने अपनी संसदीय सदस्यता जाने के बाद पहली बार कोई प्रतिक्रिया दी है और वो भी अमेरिका में जिसके बाद देश की राजनीति में उबाल आ गया है। उन्होंने वैसे आज तक इस मामले में अपनी और कोई बयान तक नहीं दिया था।

अब उन्होंने लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी। अमेरिका में राहुल ने कहा कि, मैं पहला ऐसा व्यक्ति, जिसे मानहानि मामले में इतनी बड़ी सजा मिली है। सदस्यता जाने को लेकर राहुल गांधी ने अमेरिका में भाजपा सरकार पर हमला बोला। साथ ही करीब दो महीने बाद अपनी सांसदी जाने पर भी चुप्पी तोड़ी।

उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मानहानि के मामले में उन्हें अधिकतम सजा मिलेगी और सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र भी किया। 

pc- aaj tak