Rahul Gandhi: सरकारी आवास खाली करने के बाद भी PM मोदी के बंगले से भी बड़े मकान में रहेंगे राहुल गांधी, सुविधाएं जान रह जाएंगे हैरान

आपकों बता दें की राहुल गांधी ने अपना सामान अपनी मां सोनिया गांधी के घर में शिफ्ट कर दिया है

Rahul Gandhi: सरकारी आवास खाली करने के बाद भी PM मोदी के बंगले से भी बड़े मकान में रहेंगे राहुल गांधी, सुविधाएं जान रह जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने अपनी लोकसभा सदस्यता जाने और दो साल की सजा का ऐलान हो जाने के बाद अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। उन्हें लोकसभा से इसे खाली करने का आदेश मिला था। जिसके बाद राहुल ने भी पत्र लिखकर इसका जवाब दिया था। राहुल गांधी ने शुक्रवार को 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया। 

जानकारी के अनुसार करीब 19 साल से यह बंगला उनका आधिकारिक आवास था, लेकिन उनकी सांसदी जाने के बाद उन्हें यह बंगला खाली करने का आदेश दिया गया था। आपकों बता दें की 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में उन्हें 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके अगले दिन राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। 27 मार्च को उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया।

आपकों बता दें की राहुल गांधी ने अपना सामान अपनी मां सोनिया गांधी के घर में शिफ्ट कर दिया है और अब ये उनका नया घर होगा। सोनिया गांधी का घर 10 जनपथ प्रधानमंत्री हाउस से भी बड़ा है। पीएम आवास 14101 वर्ग मीटर में बना है तो वहीं सोनिया गांधी का आवास 15181 वर्ग मीटर में बना है।