Rahul Gandhi: पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद विदेश यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, प्रवासी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को संपन्न हो जाएंगे और उसके साथ ही राजनेताओं को भी थोड़ी राहत मिल जाएगी

Rahul Gandhi:  पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद विदेश यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी,  प्रवासी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को संपन्न हो जाएंगे और उसके साथ ही राजनेताओं को भी थोड़ी राहत मिल जाएगी। ऐसा इसलिए की वो अपने चुनाव प्रचार कार्यक्रम से फ्री हो जाएंगे। ऐसे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इन पांच राज्यों के चुनाव प्रचार और परिणाम आने के बाद 9 दिसंबर से विदेश यात्रा पर जा रहे है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया और वियतनाम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सिंगापुर और मलेशिया में प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। इंडोनेशिया में वे राजनयिकों से मुलाकात करेंगे।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने इसी साल नॉर्वे, नीदरलैंड, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम सहित कई देशों का दौरा किया था और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत कार्यक्रम आयोजित किए थे।

pc- jansatta