Rahul Dravid: भारतीय टीम आज विश्व चैम्पियन बनकर मुख्य कोच को देगी फेयरवेल गिफ्ट!

खेल डेस्क। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आज टी20 क्रिकेट के महाकुंभ का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच जीतकर अपने कोच राहुल द्रविड़ को फेयरवेल गिफ्ट लेने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी।

टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ का आज अन्तिम मुकाबला है। पिछले एक साल में टीम इंडिया लगातार तीसरे आईसीसी खिताब के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। टीम इंडिया को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के बाद आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त मिली है।

अब टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 फाइनल मुकाबला जीतकर पिछले दो खिताबों में मिली हार का गम कम करना चाहेगी। अपने विदाई मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने मौजूदा टीम इंडिया की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष में तीनों फॉर्मेट में नंबर एक रहना और फाइनल में पहुंचना भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें