Priyanka-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी के साथ किए रामलला के दर्शन

Priyanka-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी के साथ किए रामलला के दर्शन

Priyanka-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी के साथ किए रामलला के दर्शन

इंटरनेट डेस्क। अयोध्या में रामलला का मंदिर बन चुका हैं और प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अब तक करोड़ों लोग दर्शन भी कर चुके है। ऐसे में कई बड़े वीआईपी भी यहां पहुंचे हैं और अब उसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री जो विदेश में बस चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा भी रंगभरी एकादशी के अवसर पर बुधवार को पूरे परिवार के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचीं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय परिधान में पीले रंग की साड़ी में मंदिर पहुंची प्रियंका ने बेटी मालती को गोद में उठाया हुआ था वहीं पति निक जोनस भी भारतीय परिधान में ही रामलला के मंदिर पहुंचे और उनके साथ में उनकी मां मधु चोपड़ा भी थी।

खबरों की माने तो यह सभी लोग स्पेशल विमान से अयोध्या पहुंचे थे। बता दें की कुछ दिन पहले ही प्रियंका भारत आई हैं। उनके बाद निक जोनस भी इंडिया पहुंचे। अब अचानक पूरा परिवार अयोध्या पहुंचा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा समेत पूरे परिवार ने सिर पर राम के नाम का टीका भी लगवाया और रामलला के दर्शन भी किए। 

pc- amar ujala

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें