Priyanka Gandhi: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन की शुरुआत आज से, प्रियंका गांधी सभा को करेगी संबोधित

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी जबलपुर में सबसे पहले नर्मदा पूजन करके मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए जीत का आशीर्वाद मांगेगी।

Priyanka Gandhi: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन की शुरुआत आज से, प्रियंका गांधी सभा को करेगी संबोधित

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस भी अब तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लग चुकी है और आज से उसकी शुरूआत भी होने जा रही है। इस बार कांग्रेस पूरी राजनीतिक बिसात बिछाकर मैदान में उतर रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कांग्रेस मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल प्रियंका गांधी के हाथों बजवा रही है।

उसी के तहत आज प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के जबलपुर आ रही है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की आज से शुरूआत हो जाएगी। इस साल तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने है। इसी क्रम में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन की शुरुआत करेंगी।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी जबलपुर में सबसे पहले नर्मदा पूजन करके मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए जीत का आशीर्वाद मांगेगी। यही पर वो एक सभा को भी संबोधित करेंगी। सभा में पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। 

pc- danik bhaskar