Priyanka Chopra Birthday: 23 साल के फिल्मी करियर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काम कर चुकी है प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने शॉर्ट फिल्म साजन मेरे सतरंगिया से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Priyanka Chopra Birthday: 23 साल के फिल्मी करियर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काम कर चुकी है प्रियंका

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना लौहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने 23 साल के फिल्मी करियर में शोहरत के कई खास मुकाम हासिल किए है। उन्होंने 18 साल की उम्र में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के साथ में कई बड़ी फिल्में दी। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 19 जुलाई को 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। 

प्रियंका चोपड़ा ने शॉर्ट फिल्म साजन मेरे सतरंगिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड का रुख किया। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की पहली ऐसी हीरोइन बनीं जिसने हॉलीवुड में लीड रोल किया है। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर ली और अब प्रियंका अमेरिका में रहती हैं।

pc- jagran